गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
ट्रेलर ने भैंस को कुचला, मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर भारी वाहनों पर रोक की मांग की
रूरल न्यूज नेटवर्क।गीडा थाना क्षेत्र के
जैतपुर में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने घर के बाहर बंधी भैंस को कुचल
दिया। इससे पशु की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना से
आक्रोशित ग्रामीणों ने जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रशासन के
खिलाफ नारेबाजी भी की।ग्रामीणों की
मुख्य मांग थी कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए।यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। एसडीएम के
आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
Image Source Here...
तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर
जानकारी के
अनुसार, जैतपुर निवासी सुजीत कुमार
पुत्र मनोज का मकान जैतपुर-बोक्टा मार्ग के किनारे स्थित है। सुजीत पशुपालन के
जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार दोपहर उन्होंने अपनी भैंस को घर
के सामने सड़क के किनारे खूंटे से बांधा था। इसी दौरान जैतपुर की ओर से आ रहे एक
अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण
थी कि भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सड़क पर उतरे ग्रामीण, सुरक्षा पर उठाए सवाल
भैंस की मौत की
खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पशुपालक के आर्थिक नुकसान
और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। आक्रोशित
ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। ग्रामीणों
का आरोप था कि जैतपुर-बोक्टा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही क्षमता से अधिक हो
गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं
होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र से बड़े वाहनों
के गुजरने पर पाबंदी लगाई जाए।
अधिकारियों के समझाने पर शांत हुआ बवाल
जाम की सूचना
मिलते ही गीडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता
को देखते हुए एसडीएम सहजनवा केशरी नंदन तिवारी और तहसीलदार आरके कन्नौजिया भी मौके
पर पहुंच गए।Image Source Here...
अधिकारियों ने ग्रामीणों
से वार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र में भारी वाहनों के बेलगाम आवागमन
पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई
की जाएगी। एसडीएम के ठोस आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया
और यातायात बहाल हो सका।
Share On :
×
12:56
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।