gorakhpur, cm yogi, case
गोरखपुर / सहजनवा
15-May-2026 12:21 PM
नौकरी दिलाने के नाम पर 86,000 रुपए की ठगी, दो नामजद सहित तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।हरपुर-बुदहट
थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 86,000 रुपए की ठगी का
मामला सामने आया है। कटाई टिकर निवासी राकेश कुमार ने सीओ गीडा को प्रार्थना पत्र
देकर दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और मारपीट
का मुकदमा दर्ज कराया है। हरपुर-बुदहट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
राकेश कुमार पुत्र राजेंद्र
प्रसाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 जनवरी 2026 को दरघाट निवासी ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान ने उनकी
पत्नी वंदना मौर्या को सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। ज्योति ने
अविनाश कुमार नामक व्यक्ति से राकेश की पत्नी का परिचय कराया, जिसने नौकरी के लिए 3 लाख रुपए की
मांग की।
राकेश कुमार अविनाश के
झांसे में आ गए और विभिन्न तिथियों पर 46,000 रुपए फोन-पे के
माध्यम से ट्रांसफर किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने
अविनाश कुमार को 40,000 रुपए नकद भी
दिए, जिससे कुल 86,000 रुपए का भुगतान
किया गया।
पैसे लेने के बाद, आरोपी ने राकेश को एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। जब राकेश
यह ज्वाइनिंग लेटर लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, तो जांच में
पता चला कि पत्र फर्जी था।फर्जीवाड़े का
पता चलने पर राकेश ने आरोपी से अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे। इसके जवाब में, आरोपी ने उन्हें जान-माल की धमकी देना शुरू कर दिया।
Image Source Here...
इस संदर्भ में, सीओ गीडा योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला
संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष हरपुर-बुदहट को अविनाश पुत्र अज्ञात, ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान और तीन अज्ञात के
खिलाफ बीएनएस की धारा 348(2), 316(2), 351(3),
352, 318(2), 131 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है।