BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 18-09-2026

वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी

पाली : वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित सौरभ का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उमरिया स्थित डीएफओ कार्यालय में जॉइन करने के लिए भेज दिया। वहां पहुंचने पर फर्जीवाड़े का पता चला। सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सौरभ मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 नवंबर 2024 को उनकी मुलाकात आरोपी और उसके बड़े भाई से हुई थी। दोनों ने मध्य प्रदेश वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में करीब चार लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि नौकरी के संबंध में पूछने पर आरोपी ने मेडिकल जांच के लिए जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल बुलाया। वहां उसकी मुलाकात एक दूसरे युवक से कराई। दोनों ने नौकरी लगने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत मूल दस्तावेज ले लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, बाद में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया और सात फरवरी को उमरिया स्थित डीएफओ कार्यालय में जॉइन करने के लिए कहा गया। वह बताए गए कार्यालय पहुंचा तो कई दिनों तक उसे टालमटोल कर वापस भेज दिया गया। रुपये वापस मांगने पर मार्च तक रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया लेकिन रकम नहीं लौटाई गई। आरोप है कि बाद में उसे धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।