आग लगी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, हवा कम होने के कारण टली बड़ी घटना
रूरल न्यूज नेटवर्क।पाली क्षेत्र
के अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के डुमरी में स्थित वैदिक धर्म इंटर कॉलेज के सामने
आग लगने की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा
लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Image Source Here...
आग लगने की सूचना मिलते ही
लोगों ने तुरंत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे को अवगत कराया। उनके निर्देश पर
फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। साथ ही कुछ लोगों ने आपातकालीन नंबर 112 पर भी कॉल कर सूचना दी।सूचना पर घघसरा चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और सभी
के सहयोग से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं
लिया, जिससे किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
Image Source Here...
स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर समय रहते आग पर ध्यान नहीं दिया जाता तो यह तेजी
से फैल सकती थी, क्योंकि आसपास किसानों की फसलें भी खड़ी थीं। हालांकि
हवा कम होने के कारण आग ज्यादा नहीं फैली, वरना किसानों को भारी
नुकसान उठाना पड़ सकता था।