gorakhpur, cm yogi, Sahajanwan, government portal
गोरखपुर / सहजनवा
14-Apr-2026 03:37 PM
सहजनवां का एक गांव सरकारी पोर्टल से गायब, निर्वाचित प्रधान होने के बावजूद विकास योजनाएं ठप
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवां ब्लॉक
में एक ऐसा गांव है जिसका नाम सरकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं है। डिजिटल इंडिया के इस
दौर में भी यह गांव सरकारी सिस्टम की लापरवाही का शिकार है। इस वजह से पिछले पांच
वर्षों से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
Image Source Here...
हैरानी की बात यह है कि इस
गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ग्रामीणों ने अपना प्रधान, बीडीसी
(क्षेत्र पंचायत सदस्य) और वार्ड सदस्य भी चुने हैं। इसके बावजूद, सरकारी रिकॉर्ड
में गांव का अस्तित्व नहीं है।
पोर्टल पर गांव का नाम न
होने के कारण, यहां कोई भी विकास कार्य
शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण सरकारी योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, पेंशन आदि का लाभ नहीं ले
पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें भारी
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।