gorakhpur, cm yogi, girl
गोरखपुर / सहजनवा
04-Jun-2026 06:07 PM
युवक दे रहा इंटरनेट पर लड़की का फोटो प्रसारित करने की धमकी, पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक युवती के पिता की शिकायत
पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में शिवम शर्मा, निगम शर्मा पुत्रगण संजय शर्मा (ग्राम तुर्कवलिया) और एक
अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 351(3), और 67 के तहत की गई
है।
पिता ने अपनी
तहरीर में बताया कि शिवम शर्मा ने उनकी बेटी का फोटो कहीं से प्राप्त कर लिया था।
वह पिछले एक वर्ष से इस फोटो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा
था। इसके अलावा, शिवम शर्मा आते-जाते समय और फोन पर भी उनकी बेटी
पर लगातार टीका-टिप्पणी करता था।
Image Source Here...
जब बेटी ने यह
बात अपने पिता को बताई, तो उन्होंने
शिवम शर्मा को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद, 30 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे शिवम शर्मा, उसका भाई निगम शर्मा और एक अज्ञात साथी ने मिलकर पिता को
गालियां दीं। उन्होंने जान-माल की धमकी देते हुए इंटरनेट मीडिया पर बेटी का फोटो
प्रसारित करने की धमकी भी दोहराई।
इस मामले में थानाध्यक्ष
प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर
लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।