Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, killed गोरखपुर / सहजनवा 21-May-2026 11:24 AM

युवक की सब्बल मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में पटीदारों ने किया हमला, माता-पिता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रूरल न्यूज नेटवर्क। हरपुर बुदहट क्षेत्र के भेउसा गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश में पटीदारों ने रामसेवक चौहान (30) पर सब्बल से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में उसके माता-पिता भी घायल हो गए, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Image Source Here...

मृतक के पिता सुराली चौहान हरपुर बुदहट थाने में चौकीदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामसेवक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मृतक के चाचा शिवचरन, उनके बेटे रणविजय और आलोक समेत आधा दर्जन लोगों ने घेरकर हमला किया। मृतक के भाई का कहना है कि उसके चाचा बाहर से घर आए थे और योजनाबद्ध तरीके से अपने बेटों के साथ मिलकर सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। साथ ही माता-पिता को भी दौड़ा-दौड़कर मारा।

गांव के लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच घरेलू विवाद और पट्टीदारी को लेकर लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। आए दिन मारपीट और विवाद की घटनाएं होती रहती थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×