Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, body गोरखपुर / सहजनवा 25-May-2026 02:38 PM

मर्डर कर नदी में फेंकी लाश, आमी नदी में बोरे के अंदर मिला युवक का शव, हाथ-पैर थे बंधे, गला दबाकर हत्या की आशंका

रूरल न्यूज नेटवर्क सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत भरसाड़ ग्राम सभा में सोमवार सुबह आमी नदी से एक अज्ञात युवक का शव बोरे में बरामद हुआ। सेमरहवा बाबा स्थित आमी नदी के पुल के पास ग्रामीणों ने नदी में तैरते बोरे को संदिग्ध अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से बोरे को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने जब बोरा खोला तो अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। बोरे के भीतर एक अज्ञात युवक की लाश थी, जिसके हाथ और पैर बेरहमी से बंधे हुए थे।

युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर नदी में फेंका गया था। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Image Source Here...

हत्या कर नदी में फेंका गया शव, शिनाख्त मिटाने की कोशिश

शव की हालत और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों का भी मानना है कि बदमाशों ने युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को बांधकर नदी में बहा दिया।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र और पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिसके लिए गीडा पुलिस आसपास के थानों और जिलों से संपर्क कर लापता लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और युवक की शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×