gorakhpur, cm yogi, Principal
गोरखपुर / सहजनवा
23-Apr-2026 04:34 PM
इंटर कॉलेज में अशोक मिश्र ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवा ब्लॉक
स्थित द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लुचुई में
गुरुवार को अशोक मिश्र ने नवागत प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर
विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें
शिक्षकों और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
Image Source Here...
कार्यभार ग्रहण समारोह के
दौरान गोपाल शिक्षा समिति के जिला मंत्री राकेश मौर्य ने अशोक मिश्र को शुभकामनाएं
दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को
प्राप्त करेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार होगा।
इस मौके पर निवर्तमान
प्रधानाचार्य चंद्र भूषण पाण्डेय ने सभी शिक्षकों से नवागत प्रधानाचार्य का परिचय
कराया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए
विद्यालय परिवार से सहयोग बनाए रखने की अपील की।