Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, GIDA गोरखपुर / सहजनवा 10-Apr-2026 03:11 PM

गीडा में मचा कोहराम, नासिक से गांव आए दो भाईयों के शव, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रूरल न्यूूज नेटवर्क, गीडा, गोरखपुर। शुक्रवार की सुबह गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरदिया में उस समय कोहराम मच गया जब नासिक मुंबई से दो सगे भाईयों के शव गांव पहुंचे। परिवार में कुंवारी बहन और मां तथा बडे भाई की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि बडे र्भाइ अनीस की अभी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती भी है। अभी एक वर्ष पूर्व पिता की भी मृत्यु हो चुकी है।

Image Source Here...


जानें पूरा मामला

गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी बडा र्भाइ अनीस और छोटा भाई निखिल मुंबई के नासिक मानीराम में अपने चाचा के साथ मिलकर कार्य करते थे। बडा भाई अनीस की दो वर्ष पूर्व शादी हुई है। पत्नी गर्भवती है। अभी होली के बाद अनीस गांव से मुंबई गया था। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात कुछ बदमाशों ने नासिक स्थित इनके घर में घुसकर हमला कर दिया। बदमाशों के साथ हाथापाई में दोनों भाईयों की जान चली गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और लोगों के सहयोग से दोनों भाईयों के शव को गोरखपुर लाया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की सुबह शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। बता दें कि अभी एक बहन की शादी कर दोनों भाई नासिक में काम करने गए थे।

  1. Image Source Here...

एक बहन की अभी शादी नहीं हुई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में दोनों भाईयों के मधुर व्यवहार के चर्चा का दौर चलता रहा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×