Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, film, Love Story 26-Feb-2026 04:41 PM

फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद बढ़ा, यादव समाज ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

रूरल न्यूज नेटवर्क फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के शीर्षक और उसकी संभावित कहानी को लेकर यादव समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सहजनवा, राकेश कन्नौजिया को सौंपा।

यह ज्ञापन आजाद सेवा समिति के प्रबंधक अमर नाथ यादव के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान समाज के दर्जनों लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। ​ज्ञापन में आरोप लगाया कि फिल्म का शीर्षक और इसकी कथावस्तु यादव समाज की छवि को धूमिल करने वाली है।

Image Source Here...

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यादव समाज एक सम्मानित और प्रतिष्ठित समुदाय है, जिसका देश के सामाजिक, शैक्षिक और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। फिल्म के माध्यम से समाज को नकारात्मक और आपत्तिजनक रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पूरे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ​प्रतिबंध लगाने की उठी मांग

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमरनाथ यादव ने कहा कि फिल्म के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि समाज की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। यदि फिल्म का प्रदर्शन होता है, तो इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से रामचरित्र यादव, ज्ञानेंद्र यादव, राजू यादव, संजू यादव, मनोज यादव, संतराज यादव, कृष्णकांत यादव, शिवशंकर यादव और अनिरुद्ध कुमार यादव समेत समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिल्म और सामाजिक भावनाओं के बीच का यह विवाद अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर भी फिल्म के शीर्षक को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×