Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, UP Gaurav Samman, social work 29-Jan-2026 01:41 PM

डी. ए. खान को यू. पी. गौरव सम्मान, उत्कृष्ट शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों के लिए हुए सम्मानित

रूरल न्यूज नेटवर्क। लखनऊ में आयोजित एक समारोह में डॉ. डी. ए. खान को यू.पी. गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने 27 जनवरी को बुद्ध ऑडिटोरियम में उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। डॉ. खान पाली ब्लॉक के नगर पंचायत घघसरा बाजार के निवासी हैं।

Image Source Here...

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें सिने स्टार फरहाना फातिमा, मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी, वर्तमान पीसीएस अधिकारी स्वाति गुप्ता, एसजीपीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बसंत कुमार, पीसीएस अधिकारी बालेंदु द्विवेदी और मिस प्रीति कुमारी (इंडिया ताज) शामिल थे।

Image Source Here...

डॉ. डी. ए. खान इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में वे वैदिक धर्म इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।

डॉ. खान एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। उनके पिता एक वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, जबकि उनके दादा स्वर्गीय फिरासत अली खान अंग्रेजी के प्रवक्ता थे। शिक्षा के प्रति समर्पण उनके परिवार की एक लंबी परंपरा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×