दलित युवक के घर में घुसकर हमला, मां के साथ भी की मारपीट, केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया में एक
दलित युवक और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने जिम में
हुए विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर हमला किया और जातिसूचक गालियां दीं।जानकारी के अनुसार, दबंगों ने पहले जिम में दलित युवक को प्रताड़ित
किया।
Image Source Here...
इसके बाद वे युवक के घर में घुस गए, जहां उन्होंने युवक
और उसकी मां के साथ मारपीट की।इस हमले में युवक
और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।पुलिस ने मामले में
त्वरित कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की
सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।