Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, january, sahjanwa, deoria 05-Jan-2026 10:37 AM

सहजनवां ब्लॉक के देवरिया-कटसहरा माइनर ओवरफ्लो:सड़क पर पानी बहा, आवागमन बाधित

देवरिया जिले में सहजनवां ब्लॉक के चांदपार पुलिया के पास देवरिया-कटसहरा माइनर सोमवार को ओवरफ्लो हो गया। माइनर का पानी सिधौली-कटसहरा सड़क पर बहने लगा, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में बोई गई गेहूं की फसल भी डूब रही है। मुखलिसपुर पंप कैनाल की शाखा इस माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों की सिंचाई पहले ही हो चुकी है, इसके बावजूद माइनर में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नहर में पानी कम करने की मांग की।

Image Source Here...

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से डॉ. उमानाथ वर्मा, राम अशीष पाल, डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला, सोनू सिंह, अमेरिका, संतोष, रामअशीष विश्वकर्मा और महेंद्र राय सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।

इस संबंध में अवर अभियंता जितेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि माइनर में पानी अधिक होने के कारण वह ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहना शुरू हो गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×