Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Drunk, driver, accident गोरखपुर / सहजनवा 31-Jan-2026 05:10 PM

नशे की हालत में कार खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं

रूरल न्यूज नेटवर्क। पाली ब्लॉक के तिलौरा चौराहे के पास सहजनवां–घघसरा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। जानकारी के अनुसार, दरूवा निवासी शालू (लगभग 30 वर्ष) कार चला रहा था।

Image Source Here...

हादसा गंभीर हो सकता था और बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन संयोगवश कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और नशे में वाहन चलाने को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। यह घटना एक बार फिर नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है और प्रशासनिक सख्ती की आवश्यकता पर बल देती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×