आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
सहजनवा
/ बेसिक शिक्षा विभाग में गबन,...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, Basic Education, Department
गोरखपुर / सहजनवा
17-Apr-2026 05:11 PM
बेसिक शिक्षा विभाग में गबन, दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिकारी पर मामले को छिपाने का आरोप
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवा तहसील
के पाली ब्लॉक स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मईला में सरकारी धन के गबन
का मामला सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में वित्तीय अनियमितता की
पुष्टि होने के बावजूद, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय दो माह से कार्रवाई करने से
बच रहा है।
Image Source Here...
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला बेसिक
शिक्षा विभाग से जुड़ा है,
जहां 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का
पालन करने का दावा किया जाता है। विद्यालय में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत के
बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की थी।
Image Source Here...
जांच में वित्तीय
अनियमितता की पुष्टि हुई और खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधितों के निलंबन की
संस्तुति भी की थी। हालांकि, इस संस्तुति को दो माह
बीत चुके हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा
अधिकारी कार्यालय ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अधिकारियों की इस
निष्क्रियता पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं।