-
Monday, 15th June, 2026
सहजनवा
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र
अंतर्गत लुचूई गांव के पास एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें एक अज्ञात
तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बाइक
पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें
जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।