आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
सहजनवा
/ घघसरा को मिली फायर ब्रिगेड...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, Ghaghsara
गोरखपुर / सहजनवा
03-Apr-2026 05:58 PM
घघसरा को मिली फायर ब्रिगेड की गाड़ी, चेयरमैन के प्रयासों से हुई व्यवस्था
रूरल न्यूज नेटवर्क।नगर पंचायत घघसरा को अब अपनी फायर ब्रिगेड
गाड़ी मिल गई है। चेयरमैन प्रभाकर दुबे के अथक प्रयासों से यह गाड़ी नगर पंचायत
कार्यालय कैंपस में उपलब्ध कराई गई है।चेयरमैन प्रभाकर
दुबे ने बताया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से फसल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की
गई है। पहले गीडा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने में काफी समय लगता था, जिससे आग लगने पर फसलों का अधिक नुकसान हो जाता
था।
Image Source Here...
यह फायर ब्रिगेड गाड़ी पाली ब्लॉक और नगर
पंचायत के किसी भी वार्ड या गांव में फसल में आग लगने की स्थिति में तुरंत उपलब्ध
होगी। स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि आग लगने पर तत्काल नगर पंचायत
कार्यालय में फायर ब्रिगेड को सूचित करें।
इस पहल से मौके पर जल्द पहुंचकर आग पर काबू पाया जा
सकेगा और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा।