गीडा आईटीएम में 1,150 छात्रों को 1,150 विद्यार्थियों को किया सम्मानित, प्रशिक्षण पूरा, प्रमाण पत्र वितरण
रूरल न्यूज नेटवर्क।गीडा इंस्टीट्यूट ऑफ
टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) में सैमसंग इनोवेशन कैंपस (एसआईसी) कार्यक्रम
के तहत 1,150 विद्यार्थियों
को सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया, जिसके उपलक्ष्य
में एक प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सोशल वेलफेयर एंड
डेवलपमेंट फॉर एम्पावर्ड सोसाइटी (स्वदेश) और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स
काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के सहयोग से संचालित हुआ।
समारोह में दीन
दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन मुख्य अतिथि के
रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ डॉ. एन. के. सिंह और डॉ. राजीव निगम भी मंच पर
मौजूद थे।प्रो. पूनम
टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी और डिजिटल युग में तकनीकी कौशल
का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने बताया कि सैमसंग जैसी अग्रणी कंपनी के सहयोग से
संचालित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें
आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए सक्षम बनाता है। ऐसे प्रयास युवाओं को नवाचार की दिशा
में प्रेरित करते हैं।
Image Source Here...
डॉ. राजीव निगम
ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर
उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने आईटीएम गीडा के
विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम को पूर्ण करने में दिखाए गए समर्पण और उत्साह की
सराहना की।
Image Source Here...
संस्थान के
निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि आईटीएम गीडा हमेशा
गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
उन्होंने कहा कि सैमसंग इनोवेशन कैंपस के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम
तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ है, जो उनके करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के
अंत में सभी 1,150 सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके
उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सैमसंग के प्रतिनिधि नितिन, फार्मेसी
निदेशक डॉ. पी. डी. पांडा, डॉ. आर. एल. श्रीवास्तव, डॉ. ए. आर. त्रिपाठी,
डॉ. मनोज कुमार
मिश्रा, डॉ. आशुतोष
गुप्ता, डॉ. आशुतोष राव,
विनीत राय,
शालिनी सिंह,
दीप्ति ओझा
सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।