BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 10-10-2026

घघसरा में खड़ी ट्रॉली से टकराए अष्टभुजा राज, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

गोरखपुर : घघसरा बाजार में पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अष्टभुजा राज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली, ठर्रापार पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि शुक्रवार को अष्टभुजा राज के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वह घर से घघसरा बाजार में कुछ जरूरी सामान लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान बाजार में पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। अष्टभुजा राज बाइक से जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे ट्रॉली खड़ी थी। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अष्टभुजा राज के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। उनके सीने में भी चोटें लगीं।  मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अष्टभुजा राज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली, ठर्रापार पहुंचाया। वहां डॉक्टर शुभम कुमार ने उनकी जांच की। सिर में लगी चोट पर पट्टी बांधने के साथ उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।  प्राथमिक उपचार के दौरान अष्टभुजा राज की चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।