आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
सहजनवा
/ सहजनवा में खुलेगा हाईटेक ड्राइविंग...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, cold day, driving, training cente
गोरखपुर / सहजनवा
13-Feb-2026 05:43 PM
सहजनवा में खुलेगा हाईटेक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर:ड्राइवरों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रोड एक्सीडेंट में आएगी कमी
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर के औद्योगिक
गलियारे गीडा क्षेत्र में जल्द ही सड़क सुरक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्र सरकार के सहयोग से सहजनवा तहसील क्षेत्र में एक रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग
सेंटर और इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना की जा रही है।
Image Source Here...
इस अत्याधुनिक
संस्थान का उद्देश्य चालकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसके बनने
से न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे
पूर्वांचल के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाला ड्राइविंग प्रशिक्षण मिल सकेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।