Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Horse, Budhat Khas, complain, owner, stationpolice, 22-Jan-2026 05:11 PM

बुदहट खास में ईंट-भट्ठे से घोड़े-खच्चर की चोरी:भट्ठा मालिक ने हरपुर-बुदहट थाने में शिकायत दर्ज कराई

Image Source Here...

रूरल न्यूज़ नेटवर्क गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे से चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक घोड़ा और एक खच्चर चुरा लिया। यह घटना ग्राम पंचायत अनंतपुर स्थित मनोज मार्क ईंट भट्ठे पर हुई। भट्ठा मालिक ने सुबह जानवरों के गायब होने पर हरपुर-बुदहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

भट्ठा मालिक मनोज मार्क फूलदेव यादव ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 2 बजे के आसपास हुई। चोर भट्ठे के परिसर में घुसे और काम के लिए रखे गए घोड़े और खच्चर को बांधने वाली रस्सियां काटकर अपने साथ ले गए।

सुबह जब भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने जानवरों को गायब देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद फूलदेव यादव ने तत्काल हरपुर-बुदहट थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मुखबिरों की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×