प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला 2 लाख का चेक, पत्नी की मृत्यु पर पति को मिली आर्थिक सहायता
रूरल न्यूज नेटवर्क।पाली क्षेत्र
में एक परिवार को बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री
जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतक जवासा देवी के पति को ₹2 लाख का चेक सौंपा गया।
Image Source Here...
पाली क्षेत्र की निवासी
खाताधारक जवासा देवी का बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कराया
गया था। उनके निधन के बाद, योजना के नामित
व्यक्ति उनके पति हरिहर यादव को ₹2 लाख की बीमा
राशि का चेक प्रदान किया गया।
यह बीमा कार्य मिनवा के CSP संचालक आलोक दुबे के माध्यम से संपन्न हुआ था। चेक प्रदान
करते समय शाखा प्रबंधक राजीव मिश्रा, उप शाखा
प्रबंधक राहुल दीक्षित, और बैंक कर्मी
विनय सिंह व एस. प्रसाद उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि कुछ दिन
पहले ही मिनवा शाखा ने एक अन्य परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता प्रदान
कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग किया था।