BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 16-09-2026

प्लास से नोचे कान, पैरों पर मारा हथौड़ा...

गोरखपुर : सहजनवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भदरखी में विद्यार्थियों से कथित मारपीट का आरोप शिक्षक पर लगा है। आरोप है कि मंगलवार को एक शिक्षक ने कई बच्चों की पिटाई की। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों के कान प्लास से नोचने तथा पैर पर हथौड़े से चोट पहुंचाने की बात कही गई है। नाराज स्वजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को विद्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। आरोपित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग किए। अभिभावक अमरजीत ने बताया कि बेटे संजय कक्षा चार और सत्यवान कक्षा पांच में पढ़ते हैं। मंगलवार को घर लौटने पर बच्चों के कान व पैर में चोट देखकर पूछताछ की। बच्चों ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया। कृष्ण पुत्र चंदन और दीपक पुत्र मीना, दोनों कक्षा तीन, तथा संजीत पुत्र मोहित को भी चोट लगने की बात कही गई है। स्वजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने तक विद्यालय बंद हो चुका था। अगले दिन सुबह स्कूल खुलने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। बच्चों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई और शिक्षक को निलंबित कर जांच की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने बताया कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में सोनू, प्रदीप, रामू, अमरदीप, योगेंद्र, रीना, वंदना, पुष्पा व बसंती आदि शामिल रहे।

स्कूल से लौटे बच्चों के कान और पैर में चोट देखकर परिवार के लोग परेशान हो गए। बच्चों से बातचीत के बाद घटना की जानकारी हुई। अभिभावकों का कहना है कि पढ़ने गए बच्चों के साथ मारपीट की शिकायत गंभीर है। जांच में विद्यार्थियों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:54
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।