Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Laborer गोरखपुर / सहजनवा 12-Jun-2026 06:38 PM

तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर की मारी टक्कर, सहजनवां में गैलेंट इस्पात कंपनी से लौटते समय हालत गंभीर

रूरल न्यूज नेटवर्क सहजनवा थाना क्षेत्र में गैलेंट इस्पात कंपनी के सामने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। कंपनी से मजदूरी कर घर लौट रहे जिगना निवासी 60 वर्षीय श्रमिक भाने प्रसाद को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में भाने प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ चल रहे दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, भाने प्रसाद अपने साथियों के साथ पैदल घर लौट रहे थे। कंपनी परिसर से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद, जब वे सड़क किनारे चल रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और भाने प्रसाद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी मंजीत, सौरभ और संदीप ने बताया कि तीनों व्यक्ति पैदल अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी और चालक बिना रुके फरार हो गया। वाहन का नंबर नोट नहीं किया जा सका।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×