Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, daughter गोरखपुर / सहजनवा 19-May-2026 01:26 PM

बेटी को लेकर भाग गया लिव इन पार्टनर, मुकदमा दर्ज कर बाप-बेटी की तलाश कर रही पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क लिव इन रिलेशनशीप में रहने वाला व्यक्ति 19 साल की सौतेली बेटी को लेकर भाग गया। घटना के बाद लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि चार साल से वह आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी।

Image Source Here...

मेरी बेटी उसे पापा कहती थी। लेकिन उसने बहुत ही घिनौना काम किया है। मेरी बेटी के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। महिला ने पुलिस से बेटी की सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बाप-बेटी की तलाश कर रही है। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 साल की महिला ने बताया कि मेरी पहली शादी से दो बच्चे हैं। पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली में रह रहा है। इस बीच मेरा संपर्क कस्बे के ही एक शादीशुदा 45 साल के व्यक्ति से हो गया। वह मेरी बेटियों की देखभाल भी करता था।

मेरे बच्चे भी उसे परिवार का सदस्य मानने लगे। मेरी 19 साल की बेटी उसे पापा कहती थी। हमेशा उसे वह इधर उधर घुमाने भी ले जाता था। आरोपी की पहले से शादी हो चुकी है, उसके तीन बच्चे भी हैं। उन्हें छोड़कर वह मेरे साथ रहता था।

Image Source Here...

चार दिन से लापता है बेटी

महिला का आरोप है कि 15 मई की रात मेरी 19 साल की बेटी को बहला फुसलाकर आरोपी अपने साथ लेकर भाग गया। अगले दिन सुबह काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। महिला का कहना है कि बेटी ग्रेजुएशन कर रही है। उसकी पढ़ाई भी अब प्रभावित हो जाएगी। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और परिजन लगातार युवती की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी और युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×