Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Married woman 24-Feb-2026 04:00 PM

विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, तीन साल पहले हुई थी शादी

रूरल न्यूज नेटवर्क सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रानूखोर में सोमवार दोपहर एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय मंशा देवी के रूप में हुई है, जो सुनील गुप्ता की पत्नी थीं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image Source Here...

आए दिन होता था पति-पत्नि में झगड़ा

मंशा देवी मूल रूप से नगर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नौगढ़ की निवासी थीं। उनकी शादी तीन साल पहले रानूखोर निवासी सुनील गुप्ता से हुई थी। वहीं मृतक महिला का एक डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। मंशा देवी का ससुराल पक्ष से दहेज को लेकर अक्सर विवाद होता था।

सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे मंशा देवी का शव उनके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर मंशा देवी की दहेज न देने पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी

मृतका की मां ने बताया की मैं ने पांच लाख रुपए और दहेज का सारा सामान दिया था। फिर भी मेरी बेटी से एक लाख रुपए और मांगे जा रहे थे। जिसको लेकर आए दिन मारपीट होती थी। मेरी बेटी का एक डेढ़ साल का बच्चा है जोकि अब वह मेरे पास है।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पति सुनील गुप्ता सहित सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×