-
Wednesday, 1st April, 2026
सहजनवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। घघसरा क्षेत्र के हनमंत नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर
से जुड़ी मांगों को लेकर स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक लिखित पत्र
सौंपा।
मुलाकात करने वालों में जिला संयोजक रमेश चंद्र, पूर्व प्रधान दयाशंकर सिंह और संजय तिवारी
हरिकेश गुप्ता शामिल थे। नेताओं ने मंदिर परिसर में स्थित पोखरे के सौंदर्यीकरण, उसके चारों ओर सीढ़ियों के निर्माण और परम
पूज्य दादा दिग्विजय नाथ महाराज के नाम पर रात्रि विश्राम गृह बनवाने की मांग की।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए नेवास चौराहे से गोरखपुर तक सिटी बस सेवा शुरू करने की भी मांग रखी। नेताओं ने विशेष रूप से नेवास से घघसरा बाजार होते हुए गोरखपुर तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने का आग्रह किया।