Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, youth, Pratham Education Foundation गोरखपुर / सहजनवा 16-Apr-2026 04:22 PM

युवाओं की नई उम्मीद, घर-घर सर्वे कर नौकरी से जोड़ेगा ‘प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन’

रूरल न्यूज नेटवर्क सहजनवा ब्लाक के ग्राम सभा भगौरा में गुरुवार से ‘प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन’ ने युवाओं के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। संस्था की टीम गांव-गांव जाकर शिक्षित बेरोजगार युवाओं का डेटा जुटा रही है, ताकि उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा सके। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए यह पहल नई उम्मीद बनकर सामने आई है।

Image Source Here...

संस्था का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। ‘प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन’ की स्थापना 1994 में महाराष्ट्र के धारावी से हुई थी। शुरुआत में संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में काम किया, जबकि 2010 से बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए गए, जिन्हें देशभर में सराहना मिली है। वर्ष 2015 से गोरखपुर के सहजनवा में संचालित सोलर इलेक्ट्रिकल सेंटर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। यहां 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को दो माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें 80 प्रतिशत प्रैक्टिकल और 20 प्रतिशत थ्योरी शामिल होती है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) का प्रमाणपत्र भी दिया जाता है, जिससे उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं।

Image Source Here...

सहजनवा शाखा के प्रबंधक रत्नेश बैठा अपनी टीम के साथ सर्वे को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं कार्यकर्ता अश्वनी शुक्ला और संजू गिरी ने बताया कि संस्था अब तक लाखों युवाओं को रोजगार से जोड़ चुकी है।

ग्रामीणों वासुदेव निषाद, मनीष चौरसिया, विशाल कुमार और सत्या सिंह ने इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना है कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×