-
Wednesday, 1st April, 2026
सहजनवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। होली को देखते
हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में तीन विशेष टीमों ने पूरे रात छापेमारी की। सहजनवा में GRL एडिबल प्राइवेट
लिमिटेड के गोदाम में 24 लाख रुपये का तेल जब्त किया गया। इसमें से 14 लाख रुपये का राइस ब्रान तेल था। यह तेल जब्त कर लिया गया।
जबकि 10 लाख रुपये कीमत
का सरसो का तेल था। इसे जब्त कर लिया गय है। जल्द ही एक्सपायर तेल नष्ट करा दिया
जाएगा, जिससे इसका
दोबारा उपयोग न हो सके।
राइस ब्रान तेल राधा रानी ब्रांड का था, जबकि एक्सपायर
सरसो का तेल घानी ब्रांड का था। फ्रेश तेल व एक्सपायर तेल को अलग-अलग रखना होता है,
लेकिन इस गोदाम
में दोनों तेल एक साथ रखे थे। जब इसका कारण पूछा गया तो व्यापारी ने बताया कि
एक्सपायर माल बाजार से वापस लाया गया है। खाद्य सुरक्षा
की टीम ने राधा रानी ब्रांड के रिफाइंड राइस ब्रान और घानी ब्रांड के सरसो के तेल
का नमूना लिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ सुधीर कुमार सिंह ने
बताया कि डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर हो रही जांच की कड़ी में विभाग की टीम
सहजनवां पहुंची। यहा GRL एडिबल प्राइवेट लिमिटेड की जांच में एक्सपायर और फ्रेश तेल
एक साथ रखा मिला।
पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि एक्सपायर तेल
बाजार से वापस आया है। नियमानुसार यह तेल अगल रखा जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं
किया जा रहा था। टीम जल्द ही पूरा तेल नष्ट कराएगी ताकि इसका दोबारा उपयोग न किया
जा सके।
सहजनवां में कई कार्रवाई की गई
सुंदर रेस्टोरेंट से पनीर, कान्हा बेकर्स
से रस्क का नमूना लिया गया। मौर्या प्रोविजन एवं पांडेय किराना स्टोर का पंजीकरण
नहीं मिला। साथ ही अनियमितता भी मिली। इसके आधार पर दोनों को विधिक नोटिस जारी
किया गया। टीम के साथ जांच वैन भी थी। मौके पर कई खाद्य पदार्थों की जांच भी की
गई।
तीन टीमों ने मारा छापा
डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सहजनवां में जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। अभियान पूरी रात जारी रहा। अन्य जिलों से आने वाले संदिग्ध वाहनों की सीमाओं पर कड़ी निगरानी की गई।