gorakhpur, cm yogi, PAC
गोरखपुर / सहजनवा
12-Jun-2026 05:50 PM
पीएसी वाहन ने दो युवकों को रौंदा, मौत, शव को सड़क पर रख 2 घंटे तक हंगामा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
गुरुवार शाम करीब 6 बजे रॉन्ग साइड
से आ रहे पीएसी वाहन ने दो युवक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की
मौके पर मौत हो गई।आक्रोशित
घरवालों ने सड़क पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।
प्रदर्शनकारी मुआवजे की
मांग और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के
अधिकारियों ने मृतक के घरवालों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।इसके बाद पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। मामला गीडा थाना
क्षेत्र के नौसड़ के बहरामपुर दक्षिणी गांव की है।मृतक की पहचान राज निषाद पिता रामधारी (18) निवासी चकरा अव्वल थाना क्षेत्र राजघाट और अमित निषाद पिता
महेंद्र (19) निवासी बहरामपुर दक्षिणी
थाना गीडा के रूप में हुई है। दोनों गोरखपुर-राजघाट पुल होते हुए नवसढ़ की ओर आ
रहे थे।
Image Source Here...
इसी दौरान उल्टी दिशा से आ
रही पीएमसी की वाहन ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर
ही मौत हो गई। घटना से नाराज घरवालों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिए।सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स बुलाई गई। पुलिस
अधिकारियों ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर उन्होंने धरना-प्रदर्शन को खत्म किया। करीब 2 घंटे के बाद यातायात को बहाल किया गया।
Image Source Here...
सीओ गीडा योगेंद्र सिंह
ने बताया,बाइक दो सवार लड़कों का दुर्घटना में मौत हो गई है।
परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।