पिकअप और ई-रिक्शा में टक्कर, 2 बुजुर्गों की मौत, 3 घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिकअप ने
ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो
गए। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।हादसा सहजनवा
के गीडा में खरैला रोड पर सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ। अब हादसे का VIDEO सामने आया है।
Image Source Here...
हादसे में कुल पांच लोग
घायल, तीन का इलाज जारी
हादसे में मृतकों की पहचान
बेचन प्रजापति (75) और शिवकीरत
सिंह (65) के रूप में हुई है। शिवकीरत
सिंह मेडिकल कॉलेज से जुड़े थे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज
भेज दिया गया है। हादसे में घायल तीन लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल
पहुंचाया गया है।
Image Source Here...
हादसे की सूचना मिलते ही
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फरार पिकअप चालक की तलाश के
लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घायलों का उपचार जारी है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।