gorakhpur, cm yogi, cold day, student, bike
गोरखपुर / सहजनवा
21-Feb-2026 02:54 PM
पिकअप ने छात्र को रौंदा, कोचिंग जाते समय बाइक से भिड़ंत, परिजनों ने सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवा क्षेत्र
स्थित घघसरामें कोचिंग जा रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने
रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह हादसे के बाद गुस्साए
परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर हंगामा कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और
पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।स्थानीय लोगों
की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का
प्रयास लेकिन वह नहीं माने। दरअसल, छात्र सुबह कोचिंग के लिए घर से निकला था। तभी तेज रफ्तार
पिकअप ने मोटर साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
Image Source Here...
सुबह की शिफ्ट में कोचिंग जा रहा था छात्र
मृतक की पहचान
डुमरी निवासी शिवम मद्धेशिया (20) पुत्र दिनेशजी मद्धेशिया के रूप में हुई है। शनिवार सुबह
करीब 6 बजे वह अपनी
मोटरसाइकिल से घघसरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। शिवम अपने तीन भाइयों
में मंझला था। उसके पिता, दिनेशजी मद्धेशिया, गांव-गांव जाकर अनाज खरीदने का व्यवसाय करते
हैं।
शिवम बीएससी का
छात्र था। घर से सुबह की शिफ्ट में कोचिंग के लिए निकला था। घघसरा स्थित पेट्रोल
पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे
में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप की टक्कर से शिवम उछलकर सड़क पर
जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के
बाद चालक पिकअप लेकर फरार होने में सफल रहा।
शिवम की मौत की
खबर से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन
घघसरा मार्ग पर प्रदर्शन के लिए जुटे हैं।
Image Source Here...
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। हालांकि सुबह करीब साढ़े 9
बजे परिजनों और
ग्रामीणों का सब्र टूट गया। गुस्साए लोगों ने घघसरा मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर
दिया। परिजन फरार पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं। साथ पीड़ित परिवार
का कहना है कि उन्हे को मुआवजा दिया जाए।
कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद
सूचना पर पुलिस
अधिकारी व प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी
हुई है। मोके पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मय
फोर्स, उपजिलाधिकारी
केशरी नंदन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार
यस, सहजनवां थाना
प्रभारी महेश कुमार चौबे मौजूद हैं।
उपजिलाधिकारी केशरी नंदन
त्रिपाठी के आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर गाड़ी चलाने वाले को गिरफ्तार किया
जाएगा। साथ ही जो संभव होगा आर्थिक सहायता दी जाएगी। करीब तीन घंटे के बाद धरने पर
बैठे लोगों ने सहमति जाहीर की और सड़क मार्ग खाली किया। क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार
ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी पिकअप की पहचान की जा सके।