Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Sahajanwan, Forest 19-Jan-2026 11:23 AM

सहजनवां में सड़क हादसे के बाद ट्रक से निकला अजगर:सेक्टर-22 मोड़ पर मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित आवासीय मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हादसे का शिकार हुए ट्रक के केबिन से अजगर का बच्चा बरामद हुआ। अजगर को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उज्जैन से किराना सामान लादकर गोरखपुर रहा एक ट्रक बीती देर रात गीडा क्षेत्र के सेक्टर-22 मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। रात होने और हादसे की वजह से किसी को भी यह अंदेशा नहीं हुआ कि ट्रक के भीतर एक अजगर का बच्चा छिपा बैठा है।

क्रेन लेकर पहुंचे मालिक के उड़े होश सोमवार सुबह ट्रक मालिक क्रेन और मजदूरों के साथ क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाने और सामान की रिकवरी के लिए मौके पर पहुंचा। जैसे ही ट्रक के केबिन और पिछले हिस्से की जांच की गई, वहां अजगर का बच्चा कुंडली मारकर बैठा दिखाई दिया। यह नजारा देख मालिक के होश उड़ गए। शोर मचते ही आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों ने ट्रक से दूरी बना ली।

वन विभाग का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए अजगर के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया और बोरे में बंद किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर पूरी तरह सुरक्षित है और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा रहा है।

Image Source Here...

सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी जंगली जीव को देखकर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं। तुरंत विभाग को सूचना दें। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में न तो किसी व्यक्ति को कोई चोट आई और न ही अजगर को कोई नुकसान पहुंचा।

 

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×