आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
सहजनवा
/ दुष्कर्म का मामला, आरोपी के...
सन्देश :
gorakhpur, cm yogi, Rape case
गोरखपुर / सहजनवा
24-Mar-2026 04:45 PM
दुष्कर्म का मामला, आरोपी के पिता ने किशोरी के परिवार को दी धमकी
रूरल न्यूज नेटवर्क।हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र
के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी के पिता के खिलाफ किशोरी के परिवार को जान से
मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर
आरोपी पिता अमरजीत निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 और 351(3) के तहत मुकदमा
दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी की मां
ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले ग्राम पंचायत अहिरौली निवासी
अश्वनी निषाद पुत्र अमरजीत ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस
मामले में अश्वनी निषाद के खिलाफ स्थानीय थाने में बीएनएस की धारा 65(2), 115(2), 352, 351(3) और पॉक्सो एक्ट के तहत
मुकदमा दर्ज है।
Image Source Here...
पीड़िता की मां
के अनुसार, इसी दुष्कर्म के मुकदमे में
सुलह न करने को लेकर आरोपी अश्वनी निषाद का पिता अमरजीत पुत्र बैजनाथ निषाद बीते 17 मार्च को रात करीब 9 बजे उनके घर
आया। उसने कथित तौर पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए धमकी दी कि "यदि मुकदमे
में सुलह नहीं करोगी तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे, न जिंदा रहोगी न मुकदमा लड़ोगी।"इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि
पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही
है।