नई सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए सहजनवा नगर पंचायत को ₹1.02 करोड़ की मंजूरी
रूरल न्यूज नेटवर्क।नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत
के साथ सहजनवा नगर पंचायत को उत्तर प्रदेश सरकार से नई सड़कों और नालियों के
निर्माण के लिए 102.80 लाख रुपये की परियोजना की औपचारिक स्वीकृति मिली है।यह धनराशि नगर की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़
करने के उद्देश्य से खर्च की जाएगी। इस परियोजना के तहत नगर पंचायत के तीन प्रमुख
वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
Image Source Here...
बुनियादी ढांचे
को मिलेगी नई मजबूतीसूबे की सरकार वर्तमान में नगर पंचायतों के
कायाकल्प पर विशेष ध्यान दे रही है। सहजनवा में इससे पूर्व भी पोखरों के सुंदरीकरण,
परिषदीय
विद्यालयों के जीर्णोद्धार और बड़े नालों के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट आवंटित
किया जा चुका है। इसी कड़ी में अब आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी की समस्या को
दूर करने के लिए सीसी रोड और नालियों के निर्माण की मंजूरी मिली है।
इन तीन
वार्डों की बदलेगी सूरत
शासन द्वारा
स्वीकृत बजट से नगर पंचायत के तीन अलग-अलग वार्डों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे।वार्ड संख्या व नाम निर्माण कार्य का विवरण
अनुमानित लागत वार्ड नं. 01 जिगिना राजित
सिंह के मकान से दिलीप शर्मा के मकान तक सीसी रोड व नाली 39.79 लाखवार्ड नं. 08 पुजारी विश्वकर्मा के मकान से जयहिंद के मकान तक सीसी रोड व
नाली 32.79 लाखवार्ड नं. 10 (लुचुई) रेलवे
ओवर ब्रिज के बगल से उमेश गुप्ता के मकान तक सीसी रोड व नाली 30. 22
जल्द शुरू होगा धरातल पर काम
नगर प्रशासन
ने स्पष्ट किया है कि बजट की स्वीकृति मिलने के बाद अब कागजी कार्यवाही और टेंडर
प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में इस घोषणा के बाद
उत्साह का माहौल है, क्योंकि लंबे
समय से इन क्षेत्रों में पक्की सड़कों और व्यवस्थित नालियों की मांग की जा रही थी।
विशेषकर लुचुई वार्ड में रेलवे ओवर ब्रिज के पास निर्माण होने से स्थानीय
व्यापारियों और राहगीरों को कीचड़ और जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।
अधिशासी
अधिकारी सूर्यकांत ने बताई कि नगर पंचायत में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर
जारी है। शासन ने तीन वार्डों के लिए 102.80 लाख रुपये की
धनराशि स्वीकृत की है। हमारी प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करना है।
जल्द ही सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू करा दिया
जाएगा।
सहजनवा नगर पंचायत अब
आधुनिक शहरी सुविधाओं की ओर तेजी से अग्रसर है। एक करोड़ से अधिक की यह राशि न
केवल सड़कों का जाल बिछाएगी, बल्कि मानसून से पहले
नालियों का निर्माण होने से जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी। सरकार का यह कदम
स्थानीय बुनियादी ढांचे को सुधारने और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की
दिशा में एक सार्थक पहल है।