gorakhpur, cm yogi, jewellery
गोरखपुर / सहजनवा
13-Apr-2026 04:07 PM
5 दिन में दूसरी चोरी, घर से 10 लाख के जेवर गायब
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवाके भीटी खोरिया गांव में पांच दिनों के भीतर चोरी की दूसरी
बड़ी वारदात सामने आई है। रविवार रात चोरों ने गुलाब चंद्र गौड़ के घर को निशाना
बनाया और छत के रास्ते घुसकर लगभग 10 लाख रुपए के जेवर और अन्य
सामान चुरा लिए।यह घटना देर रात करीब एक
बजे हुई। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे सभी जेवर बक्से में
भरकर ले गए।इससे पहले, बीते गुरुवार
को भी इसी गांव में आनंदेश्वर पाण्डेय संतोष के घर में इसी तरीके से चोरी हुई थी।
उस वारदात में भी चोर 10 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे।दोनों घटनाओं की सूचना 112 नंबर पर दी गई। प्रशासन के
अधिकारियों के साथ चौकी प्रभारी महोदय ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।इन वारदातों के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर
ग्राम सभा प्रतिनिधि सोनू पांडेय, बीजेपी
कार्यकर्ता दीपक पाण्डेय, अधिवक्ता बंटी
सिंह और मार्कण्डेय पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए थे। लगातार एक ही तरीके
से हो रही चोरियों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Image Source Here...
ग्रामीणों का कहना है कि
यदि पुलिस सक्रियता से जांच करे तो चोरों का पता लगाया जा सकता है। दोनों चोरियां
छत के रास्ते नीचे आकर की गई हैं और उनका तरीका एक जैसा है। हालांकि, अभी तक किसी को पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है, जो जांच में ढिलाई का संकेत देता है।
महुआडावर चौकी प्रभारी ने
बताया कि जांच चल रही है और जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचने की उम्मीद है।