gorakhpur, cm yogi, Law Department, Buddha Law College
02-Jun-2026 04:44 PM
गीडा के बुद्धा लॉ कॉलेज के विधि विभागाध्यक्ष का चयन, छात्र-छात्राओं ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं
रूरल न्यूज नेटवर्क।गीडा स्थित
बुद्धा लॉ कॉलेज में डॉ. धनंजय मद्देशिया को विधि विभाग का विभागाध्यक्ष (एचओडी)
नियुक्त किया गया है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधि विभाग के
विद्यार्थियों ने डॉ. मद्देशिया को पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बीएलसी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी शुभम पाण्डेय, प्रेसिडेंट संदीप कुमार, सूर्यांश
प्रताप शाही और राहुल राज सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Image Source Here...
छात्र प्रतिनिधियों ने डॉ.
धनंजय मद्देशिया को विधि शिक्षा, शोध और अकादमिक
क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मद्देशिया
ने विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई है। छात्रों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विधि विभाग
नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
अपने संबोधन में डॉ. धनंजय
मद्देशिया ने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को
उत्कृष्ट शिक्षा व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
डॉ. मद्देशिया ने यह भी
कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है।
उनकी प्राथमिकता विद्यार्थियों को कानून की गहरी समझ और सामाजिक जिम्मेदारियों के
प्रति जागरूक बनाना होगा।कार्यक्रम के दौरान
विद्यार्थियों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. धनंजय मद्देशिया के कुशल नेतृत्व में
बुद्धा लॉ कॉलेज का विधि विभाग नई ऊंचाइयों को छुएगा और संस्थान का नाम शिक्षा जगत
में और अधिक गौरवान्वित होगा।