BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 16-10-2026

तुम मारो वीडियो बनाता हूं, शिवम आखिरी बार बोला, गोरखपुर में चचेरे भाइयों ने मारी गोली

गोरखपुर : तुम मारो मैं वीडियो बना रहा हूं, 26 साल का शिवम उर्फ आदर्श पांडेय मरने से पहले मोबाइल से रिकॉर्ड करते हुए यह बोला था। यह सुनते ही 60 साल और 63 वर्षीय बुजुर्ग चचेरे भाइयों ने लाइसेंसी बंदूक से दिन दहाड़े पीठ पर गोली मारी थी। गोली पीठ से होते हुए सीना चीर कर बाहर निकल गई। घटनास्थल पर ही शिवम खून से लथपथ हाल में गिरा तो फिर नहीं उठ पाया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। फिर दोनों बुजुर्ग भाई बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। वहीं रोते हुए मृतक की बहन बोली, 12वीं पास कर मेरा भाई पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। बड़े पापा के लड़कों ने मार डाला। घटना हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह 10:30 बजे की है। हरपुर बुदहट थाने में शाम को मृतक की बहन मधु पांडेय की तहरीर पर बड़े पिता के लड़के 60 साल के लवकुश पांडेय और 63 वर्षीय राधेश्याम पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की 5 टीमें आरोपी भाइयों की तलाश में जुट गई हैं। मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके बड़े भाई स्व. राम पलट के लड़के राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई और लवकुश पांडेय करनपुरा में रहकर खेती-बारी करते हैं। वहां पर सुदामा की भी जमीन है। जिसको लेकर सुदामा और राधेश्याम के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच सुदामा की मौत हो गई तो उनका छोटा बेटा 26 वर्षीय शिवम पांडेय खेती का काम देखने लगा। गुरुवार सुबह शिवम मेथौली से 3 किमी दूर करनपुरा स्थित अपने हिस्से के खेत की जुताई कराने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद होता देख ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर वहां से चला गया। सुबह करीब 10:30 बजे बजे रधई का एक अन्य भाई लवकुश भी मौके पर पहुंच गया और उसने अपने भाई को गोली मारने के लिए ललकारा। तब शिवम मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। तभी राधेश्याम ने शिवम पर गोली चला दी। गोली उसके पीठ में लगी। शिवम कुछ दूर भागा भी, लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। घटना की सूचना पर सीओ गीडा समेत हरपुर बुदहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर सीएचसी सहजनवा पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवम के दो बड़े भाई शिव कुमार पांडेय और दुर्गा पांडेय बंगलुरू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उसकी चार बहनें गिरजा, रंजीता, महिमा और मधु हैं। इसमे दो बहनों गिरजा और रंजीता की शादी हो चुकी है। मेथौली गांव में शिवम गांव में मां कृष्णावती देवी और बहनों के साथ रहता था। सुबह उसकी मौत की सूचना पर मिलने पर 3 किमी दूर चीखते चिल्लाते मां और बहन पहुंची। शिवम की हालत देखकर मां वहीं पर अचेत होकर गिर गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में भिजवा दिया। बंगलूरू में रहने वाले दोनों भाइयों से कॉल कर पुलिस ने बात की। दोनों भाइयों ने अपने सामने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की।

पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी राधेश्याम के बुरे व्यवहार की वजह से उसकी पत्नी बेटे को लेकर घर से भाग गई थी। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। वहीं पर उसकी मौत हो गई। उसका बेटा भी पिता से कोई मतलब नहीं रखता है। दूसरे आरोपी लवकुश की भी पत्नी मर चुकी है। घर पर केवल दोनों भाई ही रहते थे। इसमे राधेश्याम सिरफिरा था। वह अजीत हरकतें करता था। हमेशा गुस्से में रहता था। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम और लवकुश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पांच टीमे उनकी तलाश में संदिग्ध स्थलों पर दबिश दे रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:35
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।