-
Wednesday, 1st April, 2026
सहजनवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक रीतेश निषाद उर्फ मक्खू की मौत हो
गई। रीतेश की बाइक छपिया के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रॉली से टकरा गई थी। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, रीतेश निषाद, जो ग्राम सभा बाघागाड़ा टोला जीतपुर निवासी
सुबाष निषाद का पुत्र था, अपनी बाइक से एक
रिश्तेदार के यहां जा रहा था। छपिया के पास पहुंचने पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित
हो गई और सामने से आ रही एक ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रीतेश
गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।
दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल रीतेश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। रीतेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी कार्यवाही आज की जाएगी। मृतक रीतेश अपने परिवार में दो बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता नौसड़ चौराहे पर व्यापार करते हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।