BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, body • गोरखपुर / सहजनवा • 15-04-2026

युवक की संदिग्ध मौत, पुराने मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा क्षेत्र के नेवास गांव में बुधवार को एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके पुराने मकान में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

Image Source Here...

मृतक की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में बस चालक के पद पर कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिपरौली चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। मृतक शिवम मिश्रा के पिता मंगल मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद सामान्य रूप से सोने चला गया था। शिवम भी अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब मंगल मिश्रा साफ-सफाई के लिए पास ही स्थित अपने पुराने मकान में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शिवम ने लोहे की खूंटी के सहारे गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।

​बदहवास पिता ने आनन-फानन में चाकू से गमछे को काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक शिवम के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उनकी सांसें थम चुकी थीं।

Image Source Here...

​पुलिस की कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच ​

परिजनों ने तत्काल '112' नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह और गीडा थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और बारीकी से मुआयना किया है।

​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

शिवम अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता मंगल मिश्रा ने बताया कि शिवम बचपन से ही होनहार और मेहनती थे। वह एक निजी विद्यालय में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी साझा कर रहे थे। परिवार में चार पुत्रों के अलावा तीन पुत्रियां भी हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है और एक बेटी अभी अविवाहित है।

​अनुत्तरित हैं कई सवाल

​गांव वालों और परिजनों के अनुसार, शिवम एक शांत स्वभाव के युवक थे। उनके इस आत्मघाती कदम ने सबको चौंका दिया है। फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है और न ही किसी पर कोई शक जाहिर किया गया है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

​अश्वनी कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी (गीडा)- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर और परिवार से बातचीत के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि शिवम ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

​इस घटना से नेवास गांव के लोग स्तब्ध हैं। हर कोई बस यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर वह क्या मजबूरी रही होगी, जिसने एक हंसते-खेलते युवक को मौत के गले लगाने पर मजबूर किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:56
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।