Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, girl, attacke 31-Mar-2026 04:35 PM

किशोरी पर घर में घुसकर चाकू से हमला, घर पर थी अकेली, मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क घर में घुसकर एक युवक ने 17 साल की किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोरी का गला और हाथ बुरी तरह कट गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पूरा मामला गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ में सोमवार शाम को हुआ।

Image Source Here...

बाजार गई थी मां

​जानकारी के अनुसार, नौसढ़ के रहने वाली निकी चौहान सोमवार की देर रात घर का जरूरी सामान लेने के लिए बाजार गई थी। उस समय उनकी 17 साल की बेटी करीना घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर का के रहने वाला विक्की सिंह हाथ में चाकू लेकर घर में घुस गया।

​घर में घुसते ही विक्की ने नाबालिग करीना पर चाकू से हमला कर दिया। उसने किशोरी के गले और हाथों पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी विक्की सिंह वहां से भाग गया।

 मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल रेफर

लहूलुहान हालत में करीना को तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, चोट की गंभीरता और नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से पीड़िता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़िता की मां निकी चौहान की तहरीर पर गीडा थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभारी निरीक्षक गीडा, अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विक्की सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×