Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bihar • गोरखपुर / सहजनवा • 15-06-2026

बिहार के युवक संग भागी किशोरी, बेटी का माइंड वॉश कर धर्मांतरण किया, अब जेल से छूटकर दे रहा धमकी

रूरल न्यूज नेटवर्क सहजनवा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया था। अब जेल से छूटने के बाद भी वह किशोरी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस युवक पर कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में जाकर गुहार लगाई। इसके आधार पर सहजनवा थाने में बिहार के रोहतास जिले के करमा अमझोर निवासी सोहेल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी वर्ष 2024 में घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि बिहार के रोहतास जिले के करमा अमझोर निवासी सोहेल अंसारी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

Image Source Here...

किशोरी की माँ ने आरोप लगाया कि सोहेल ने उसकी बेटी का धर्मांतरण करके उसका इस कदर माइंड वॉश किया है कि वह उसे छोड़ने को तैयार नहीं है, जिसके कारण बेटी घर नहीं आ पा रही है।

पुलिस ने पहले किशोरी को मुक्त करवाकर आरोपी को जेल भिजवा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद किशोरी दोबारा घर से चली गई। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस ने किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जहाँ उसने परिजनों के साथ रहने से इनकार कर दिया। नाबालिग होने के कारण उसे राजकीय बालिका गृह में रखा गया है।

इसी बीच, आरोपी सोहेल अंसारी जेल से छूट गया और अब वह लड़की के घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिजनों ने सीएम जनता दर्शन में पहुँचकर धर्मांतरण और माइंड वॉश करने का आरोप लगाया है।

सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोहेल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। नाबालिग किशोरी को राजकीय बालिका गृह में रखवाया गया है और उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
20:58
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब