The Block Chief and Superintendent launched the cervical cancer vaccination campaign at the CHC.
गोरखपुर / सहजनवा
13-Apr-2026 03:11 PM
CHC में ब्लॉक प्रमुख और अधीक्षक ने किया सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
रूरल न्यूज नेटवर्क।घघसरा क्षेत्र
के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ठर्रापार में सर्वाइकल
कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन
ब्लॉक प्रमुख शशिप्रताप सिंह और अधीक्षक सतीश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
Image Source Here...
अधीक्षक ने बताया कि CHC स्तर से शुरुआत
के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीकाकरण करेंगी, ताकि ग्रामीण
क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। अभियान का मुख्य उद्देश्य
सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करना है।
ब्लॉक प्रमुख शशिप्रताप
सिंह ने कहा कि यह पहल ग्रामीण आबादी को कैंसर के खतरे से बचाने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाएगी। उन्होंने लोगों से टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस दौरान डॉ. राजन यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।