gorakhpur, cm yogi, body
गोरखपुर / सहजनवा
25-Apr-2026 04:09 PM
नदी से युवक का शव बरामद, घरेलू विवाद के बाद राप्ती में कूदा था, SDRF ने निकाला
रूरल न्यूज नेटवर्क।गीडा थाना
क्षेत्र में राप्ती नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस
के अनुसार, युवक ने घरेलू विवाद से परेशान होकर नदी में
छलांग लगा दी थी, जिसके बाद उसकी
मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Image Source Here...
मिली जानकारी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के बेतउ उर्फ चनऊ गांव निवासी गोलू कुमार
माझी (30), पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ, अपनी पत्नी के साथ कालेसर इलाके में किराए के मकान में रहते
थे।
बताया जा रहा है कि गुरुवार
दोपहर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इस विवाद से आहत
होकर गोलू शाम के समय कालेसर के पास राप्ती नदी के किनारे पहुंचे। वहां उन्होंने
अपने कपड़े किनारे पर उतारे और उफनती नदी में छलांग लगा दी।
मां की सूचना पर शुरू हुआ
रेस्क्यू
जब गोलू के इस कदम की
जानकारी उनकी मां आरती देवी को हुई, तो उन्होंने तुरंत
स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से
तलाश शुरू कराई।