gorakhpur, cm yogi, body
गोरखपुर / सहजनवा
09-Jun-2026 02:22 PM
युवक का शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
रूरल न्यूज नेटवर्क।गीडा थाना क्षेत्र स्थित बहरामपुर दक्षिणी में
मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान जीतपुर पूर्वी निवासी 36 वर्षीय रामकेश उर्फ जसई निषाद पुत्र स्व. कंता
निषाद के रूप में की।
शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी घटनास्थल पर पहुंचे। तत्कालनौसड़ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही
नौसड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया।
Image Source Here...
मृतक रामकेश निषाद मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बेटे
हैं, जिनमें 16 वर्षीय अरूण निषाद, 14 वर्षीय आर्यन निषाद और 10 वर्षीय आदित्य निषाद शामिल हैं।नौसड़ चौकी इंचार्ज अंजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।