Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Kalash Yatra 20-Mar-2026 04:16 PM

धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, पीले वस्त्रों में निकले श्रद्धालु, जय श्रीराम के जयकारे गूंजे

रूरल न्यूज नेटवर्क घघसरा में श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत घघसरा बाजार के हनुमंत नगर में आयोजित इस यात्रा में बच्चे, युवा, वृद्ध और महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुए। इस दौरान "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के जयघोष सुनाई दिए।

Image Source Here...

कलश यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू हुई और हनुमान मंदिर होते हुए शिव मंदिर दरूवा पोखरे तक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरा और पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया। गाजे-बाजे, रथ और घोड़ों की झांकियां भी यात्रा का हिस्सा थीं। इस कलश यात्रा में सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राघव ऋषि महाराज भी उपस्थित रहे, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कथा के मुख्य यज्ञमान सुभावती देवी (स्व. नेबूलाल अग्रहरी की पत्नी) थीं। अशोक अग्रहरी, रविंद्र अग्रहरी और अरविन्द अग्रहरी ने भी आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

आयोजन में भारी भीड़ को देखते हुए घघसरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Image Source Here...

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, रविंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र तिवारी, विनोद पाण्डेय, राजन पहलवान, कृष्ण मोहन, दिलीप सैनी, अमर सिंह, पंकज त्रिपाठी, मनीष कशौधन, प्रिंस, सभासद विनोद कुमार आधाराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×