-
Monday, 15th June, 2026
सहजनवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। घघसरा नगर पंचायत के चौकी रोड स्थित दुर्गा
मंदिर में 15 और 16 मार्च को खाटू
श्याम अरदास का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में निशान यात्रा, भजन संध्या और विशाल भंडारा शामिल होगा।
आयोजन की शुरुआत 15 मार्च को निशान यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा
दुर्गा मंदिर से निकलकर ठर्रापार तक जाएगी और फिर वापस दुर्गा मंदिर में स्थापित
की जाएगी।
अगले दिन, 16 मार्च को मंदिर
परिसर में संगीतमयी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें विकास श्रीवास्तव, निहाल ठकरान और अभिनव अपने भजनों से
श्रद्धालुओं को सराबोर करेंगे। भजन संध्या के बाद कुशल भंडारे का भी आयोजन किया
जाएगा।
यह पूरा कार्यक्रम पुलिस चौकी रोड स्थित दुर्गा
मंदिर पर संपन्न होगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी श्री श्याम बाबाजी एवं शालाशार बाबा
जी समिति निभा रही है।