Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, गोरखपुर / सहजनवा 27-May-2026 01:51 PM

पत्नी साथ नहीं गई, पति मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, करीब 1 घंटे बाद उतरा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार किया तो पति 130 फीट टॉवर पर चढ़ गया। पति की मांग थी कि पत्नी को मौके पर बुलाया जाए और उसे ससुराल चलने के लिए राजी किया जाए। दोनों की जनवरी 2025 में लव मैरिज हुई थी। परिवार के इनकार करने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद पत्नी ससुराल में रह रही थी। ससुराल वालों से अनबन होने पर वह मायके चली आई। पति ने कई बार पत्नी को मनाकर घर ले जाने की कोशिश की। लेकिन पत्नी जाने के लिए राजी नहीं थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे वह टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी समझाया लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा।

Image Source Here...

पुलिस ने पत्नी और मां को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पत्नी से कहा कि पति को प्यार से समझाओ। इसके बाद पत्नी के कहने पर पति टॉवर से नीचे उतरा। पूरा मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे का है। सहजनवा थाना क्षेत्र के गहांसाड़ में रियाजुद्दीन(26) अपने पिता मोइनुद्दीन और मां के साथ रहता है। पिता सिलाई का काम करते हैं, जबकि रियाजुद्दीन जेसीबी मशीन चलाता है। 2 महीने पहले रियाजुद्दीन की शादी सहजनवा के शहनाज से हुई थी।

दोनों का कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों को मनाने की कोशिश की। परिजन नहीं माने तो 6 जनवरी 2025 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से युवती अपने ससुराल में रह रही थी।

लव मैरिज होने की वजह से ससुराल के लोग युवती को पसंद नहीं करते हैं। ससुराल में आए दिन अनबन हुआ करती थी। इससे नाराज होकर युवती 10 दिन पहले मायके चली आई। यहां से करीब 3 दिन बाद वह अपनी मां के मायके गुलरिहा थाने के भटहट कस्बे में चली गई।

Image Source Here...

पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना

पति कई दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश में लगा हुआ था। पति का कहना था कि पत्नी उसके साथ वापस ससुराल में चलकर रहे। पत्नी ने ससुराल जाने से साफ मना कर दिया। इससे नाराज होकर पति कस्बे में मौजूद 130 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

आसपास के लोगों ने जब युवक को टॉवर पर चढ़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 पत्नी को प्यार से समझाने के लिए बोले पुलिस

चौकी प्रभारी ने युवक रियाजुद्दीन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इसके बाद उसकी मां, पत्नी शहनाज और सास साजरुन निशा को भी बुलाया गया। बेटे को टावर पर चढ़ा देख रियाजुद्दीन की मां बेहोश हो गईं। पत्नी ने हैंडमाइक पर बात की। पत्नी ने डांटकर कहा कि नीचे आओ।

चौकी प्रभारी ने पत्नी को समझाया कि पति को प्यार ने नीचे बुलाया। पत्नी ने फिर प्यार से बात की और ससुराल जाने को राजी हो गई। इसके बाद पति करीब 50 मिनट बाद टॉवर से नीचे उतर आया।  चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×