Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, water tank गोरखपुर / सहजनवा 08-Jun-2026 05:09 PM

युवक पानी की टंकी पर चढ़ा:दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, परिवार ने समझाकर उतारा नीचे

रूरल न्यूज नेटवर्क सहजनवा इलाके में सोमवार सुबह एक 20 साल के युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। लोगों की नजर जब युवक पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी युवक के परिवार वालों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही युवक के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। परिवार के सदस्य लगातार युवक से बात करते रहे और उसे समझाते रहे, लेकिन शुरुआत में युवक नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान करीब दो घंटे तक युवक पानी की टंकी पर ही बैठा रहा।

Image Source Here...

परिवार के समझाने के बाद सुरक्षित नीचे आया

काफी देर तक बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद युवक आखिरकार नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक के नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों और परिवार ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने युवक और उसके परिवार के लोगों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल युवक पानी की टंकी पर क्यों चढ़ा था, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×